Skip to content

राष्ट्रदेव के आराधन में

    – व्यग्र पाण्डे

    राष्ट्र देव के आराधन में

    करें समर्पण सर्वस्व अपना

    रहे सुरक्षित देश हमारा

    रहा सदा से सपना अपना

    पूरव-पश्चिम उत्तर-दक्षिण

    सीमाओं पर ध्यान हमारा

    फहरे तिरंगा सदा गगन में

    आन वान और शान हमारा

    देश से बढ़कर ओर ना कोई

    देश-धर्म  हमने  अपनाया

    जब आवश्यकता पड़ी हमारी

    तिरंगा प्रथम अंग लिपटाया

    आओ देश वासियों आओ

    आजादी का दिवस मनाएं

    भेदभाव सब तजकर हम

    जन गण मन अधिनायक गायें

    – व्यग्र पाण्डे

    कर्मचारी कालोनी, गंगापुर सिटी (राज.) 322201

     ई-मेल : vishwambharvyagra@gmail com

          मोबाइल नंबर  : 9549165579